Mulayam Singh Yadav Health Update: मुलायम सिंह की हालत में शुक्रवार को भी सुधार नहीं

0
34

गुरुग्राम/लखनऊ। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ है। शुक्रवार दोपहर मेदांता ने मुलायम सिंह‍ यादव का हेल्‍थ बुलेटिन जारी करके उनकी हालत को स्थिर बताया है। वहीं, सपा कार्यकर्ताओं की ओर से नेता जी के जल्‍द स्‍वस्‍थ्‍य होने के लिए दुआएं की जा रही हैं।

सपा ने टवीट करके मेदांता की ओर से जारी मुलायम सिंह का हेल्‍थ बुलेटिन साझा किया। इसके मुताबिक, मुलायम सिंह‍ यादवआईसीयू में डाक्टरों की सघन निगरानी में हैं। उनकी स्थिति गंभीर है। बताया जा रहा है क‍ि सपा संरक्षक की किडनी में संक्रमण की समस्या बढ़ गई है। इसकी वजह से शरीर में क्रिएटनिन लेवल बार-बार अनियंत्रित हो रहा है।

डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जाना हाल

उधर, शुक्रवार को सुबह यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गुरुग्राम में मेदांता अस्पताल जाकर मुलायम सिंह यादव का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने प्रोफेसर रामगोपाल यादव और मुलायम सिंह की निगरानी में लगे डॉक्टरों से भी मुलाकात की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here