लखनऊ। सपा संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य में कोई सुधार न होने की खबर है। गुरुवार को दोपहर मेदांता हॉस्पिटल की ओर से मुलायम सिंह यादव का हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया। हेल्थ बुलेटिन में कहा गया है कि वह आईसीयू में वेंटिलेटर पर हैं। उन्हें जीवनरक्षक दवाएं दी जा रही हैं। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
मेदांता अस्पताल ने जारी किया आदरणीय नेताजी का हेल्थ बुलेटिन: pic.twitter.com/jY5kLK8sW4
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 6, 2022