उत्तरकाशी। सीमांत जनपद उत्तरकाशी में द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी के पास हिमस्खलन की खबर है। इसमें नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के 21 पर्वतारोही फंस गए हैं। इनमें दो प्रशिक्षकों की मौत की सूचना भी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्वतारोहियों को सकुशल निकालने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से वायु सेना की मदद मांगी है।
रेस्क्यू टीमें प्रशिक्षुओं को रेस्क्यू करने में जुटी हुई हैं। जानकारी के मुताबिक, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के एडवांस प्रशिक्षण कोर्स उत्तरकाशी के द्रौपदी का डांडा क्षेत्र में एडवांस प्रशिक्षण के लिए 28 लोगों की टीम गई थी। वहां मंगलवार को हुए हिमस्‍खलन में ये पर्वतारोही फंस गए।

बता दें कि, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, एनआईएम उत्तरकाशी के भुक्की के पास चल रहे बेसिक और एडवांस कोर्स के बच्चे मंगलवार को सुबह पर्वतारोहण की ट्रेंनिंग के लिए द्रोपदी के डण्डा पहुंचे थे। इसकी ऊंचाई करीब ऊंचाई 5006 मीटर है, जहां अचानक एवलांच आने से प्रशिक्षणार्थी फंस गए हैं।

आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने मीडिया को जानकारी दी कि ट्रेनिंग में प्रशिक्षक व प्रशिक्षणार्थी सहित कुल 175 लोग थे। इसमें 29 लोग एवलांच की चपेट में आए हैं। 8 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है, 21 लोगों का रेस्क्यू कार्य गतिमान है। रेस्क्यू के लिए हैलीकाप्‍टर की मदद ली जा रही है, साथ ही प्रशिक्षार्थियों को जल्द से जल्द सकुशल बाहर निकालने के लिए एनआईएम की टीम के साथ जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना और आईटीबीपी के जवानों द्वारा तेजी से राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

वहीं, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एवलॉन्च में दो प्रशिक्षकों की मौत पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने ट्टीट कर शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं जताई हैं। उन्होंने सीएम धामी से भी बात की और घटना की जानकारी ली। उन्होंने वायु सेना को बचाव और राहत अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here