बरेली। सहकार भारती उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय की संस्तुति पर प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने बरेली के प्रभु नंदन मिश्रा को सहकार भारती उत्तर प्रदेश के सह संयोजक प्रशिक्षण प्रकोष्ठ बनाया है।
प्रभु नंदन मिश्रा ने वर्ष 1993 से 2004 तक वित मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग में कार्य किया। वर्ष 2004 से 2013 तक नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च नई दिल्ली में रिसर्च फेलो के रूप में कार्य किया, साथ ही नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक कोऑपरेशन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार से जुड़े हैं।
प्रभु नंदन को प्रदेश सह संयोजक बनाए जाने पर सहकार भारती बरेली के पदाधिकारियों ने उनका सम्मान किया। समारोह का आयोजन शुक्रवार को सहकार भारती के महानगर अध्यक्ष वरुण मिश्रा की अध्यक्षता में श्‍यामगंज-कालीबाड़ी स्थित सहकार भारती के कार्यालय में किया गया। इसमें सह संयोजक प्रभुनंदन मिश्रा ने कहा कि सहकार भारती राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का सहकारिता क्षेत्र का अग्रणी संगठन है। उन्‍होंने महानगर के सभी कार्यकर्ताओं से पिछले कुछ महीनों से चल रहे सदस्यता अभियान की जानकारी ली और कार्यकर्ताओं से कहा कि सदस्यता जल्द से जल्द पूरी करके अपने महानगर अध्‍यक्ष वरुण मिश्रा को सूचित करें। उन्होंने सभी समितियों का डाटा बेस बनाने को कहा। उन्होंने आश्वाशन दिलाया कि प्रदेश के उच्च पदाधिकारियों से बात करके डेटा बेस का कार्य बरेली में प्रारंभ होगा। प्रदेश सह संयोजक ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से ही गांव का विकास संभव है। सहकार भारती इस उद्देश्य को ध्यान में रखकर प्रदेश में कार्य कर रहा है।
सम्मान समारोह में सहकार भारती के प्रदेश मंत्री ओमवीर, विभाग सह संयोजक दिग्विजय, महानगर अध्यक्ष वरुण मिश्रा एवं उनकी पूरी महानगर की टीम ने प्रभु नन्दन मिश्रा को बधाई दी। सम्मान समारोह में विजय शर्मा महानगर उपाध्यक्ष, शीलू त्रिपाठी उपाध्यक्ष, कमल कांत शर्मा महानगर मंत्री, मैकूलाल गंगवार महानगर उपाध्यक्ष, कंचन मिश्रा भाजपा महिला मोर्चा ब्रज क्षेत्र, डॉ. सुनील शर्मा, एमसी शर्मा, कप्तान सिंह, चंद्रकांत सहित सहकार भारती के पदाधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here