उम्र 55 साल, दूल्हा बन पांचवीं शादी करने जा रहे थे, बीवियों और बच्चों ने जमकर पीटा, गिरफ्तार

0
35
प्रतीकात्मक चित्र

सीतापुर। पहले से चार बीवियों और बच्चों के होते हुए भी 55 वर्षीय शफी अहमद पांचवीं शादी करने जा रहे थे। इसकी सूचना उनकी बीवियों और बच्चों को हो गई तो वह शादी में जा पहुंचे और सजे-धजे दूल्हा बनकर मंडप पर बैठे शफी अहमद को पकड़कर लात-घूंसों से जमकर पीटा। दूल्हे को विवाह स्थल से भागना पड़ा। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

वाक्या उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले का है। आरोप है कि यहां के 55 वर्षीय शफी अहमद ने चार शादियां की हैं। इनसे उनके सात बच्चे हैं। इसके बावजूद चार बीवियों से शफी अहमद का मन नहीं भरा तो उन्होंने पांचवीं शादी करने की ठान ली। मंगलवार को उनकी शादी थी। शादी होने जा रही थी। उसमें बराती भी पहुंच चुके थे और शफी अहमद दूल्हा बने दुल्हन का इंतजार कर रहे थे लेकिन शादी हो पाती, उससे पहले ही उनकी बीवियां और उनके बच्चे कार्यक्रम में पहुंच गए और उन्होंने विवाह कार्यक्रम में हंगामा शुरू कर दिया। शफी अहमद को घेर लिया और लात-घूंसों से उनकी जमकर पिटाई की। बमुश्किल शफी अहमद ने खुद को बचाया और विवाह स्थल से भागे।

उनकी बीवियों और बच्चों ने पांचवीं शादी की सूचना पुलिस को भी दे दी। बीवियों ओर बच्चों का कहना था कि शफी अहमद उनको खर्चा भी नहीं दे रहे हैं। उनकी शिकायत पर पुलिस ने शफी अहमद को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपी ने जानकारी दी है कि यह उसकी पांचवीं नहीं, तीसरी शादी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here