2025 नई संभावनाओं वाला साल: पीएम

0
111

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी ने 2025 को नई संभावनाओं वाला साल बताया।

@LeaderPost/दिल्ली:प्रधानमंत्री मोदी ने आज अशोक विहार स्वाभिमान अपार्टमेंट में एक बड़ी रैली को संबोधित किया ।
जिसमें दिल्ली में फरवरी से होने जा रहे विधानसभा चुनाव के चलते राजनीतिक गलियारों में चुनाव प्रचार प्रसार की कवायद जोरों शोरों से होने लगी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने देश को संबोधित करते हुए 2025 को विकास उन्नति एवं अनेक नई संभावनाओं वाला साल बताया साथ ही जोर देते हुए कहा कि भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।
भारत दुनिया में आर्थिक स्थिरता शांति सद्भावना सहयोग समन्वय का प्रतीक बना है एवं भविष्य में इसकी भूमिका और सशक्त होगी।

प्रधान मंत्री मोदी ने कहा मेरे लिए देशवासियों को घर मिले,खुशहाल जीवन मिले,यही मेरा उद्देश्य है,सपना है,उन्होंने आगे कहा मैं भी कोई शीश महल बना सकता था किंतु मेरे लिए सबसे पहले मेरे देशवासियों को घर मिले वही महत्वपूर्ण है वही मेरी प्राथमिकता है।

आज नहीं तो कल उनके घर के सपने पूरे होंगे उनका पक्का घर बनेगा एवं उनको पक्का घर मिलेगा भी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा देश की जनता भली-भांति जानती है कि मोदी ने कभी स्वयं के लिए घर नहीं बनाया बल्कि 10 वर्षों में 4 करोड़ से अधिक लोगों के सपनों को उड़ान दी उनको साकार करने का काम किया।
उन्होंने कहा मैं आज आप सभी की खुशियों में आपके उत्सव का हिस्सा बनने यहां आया हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here