जानलेवा हमले के 2 आरोपी गिरफ्तार

जेल से छूट कर आए युवक पर किया था जानलेवा हमला

0
31

शाही@LeaderPost। आठ माह पहले पत्नी से अवैध संबंध के शक में आरोपी पर जानलेवा हमला बोल दिया था। इस मामले में युवक 8 महीने जेल में रहा। आरोपी रंजिश मनाने लगे। जेल से छूटने के बाद आरोपियों ने  युवक पर जान से मारने की नीयत से हमला बोला था। बुधवार को पुलिस ने युवक पर जानलेवा हमले के दो आरोपियों को डंडे के साथ गिरफ्तार कर लिया। शेष दो आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। उनके भी घर पुलिस दबिश दे रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों पर कानूनी कार्यवाही करके पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दिया। जहां से कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया।

बताते चलें थाना क्षेत्र के गांव धनेली में 27 मई की शाम 7:00 बजे  रिंकू पर गांव के ही शिवम, कुलदीप, विकास व राहुल ने घर में घुसकर जान से मारने की नीयत से जानलेवा हमला बोल दिया था। चाकू से बार करके युवक को घायल कर दिया था। शोर शराबा सुनकर आरोपी युवक को बेहोशी की अवस्था में छोड़कर भाग गए। पिता राजवीर ने चार लोगों के खिलाफ थाने में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

बुधवार को पुलिस ने दो आरोपी शिवम व कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया। घटना में  प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया गया। पूछताछ करने पर  आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आठ माह पहले पत्नी से अवैध संबंध के शक में आरोपी पर रिंकू ने  जानलेवा हमला बोल दिया था। पुलिस ने इस मामले में रिंकू को जेल भेज दिया था। तभी से शिवम रिंकू से रंजिश  मान रहा था। 2 दिन पहले रिंकू घर आया था। 27 मई की शाम को समय करीब 7:00  बजे रिंकू अपने भाई रविंदर के घर में अकेले बैठा था। इस दौरान शिवम अपने साथियों  के साथ डंडे व चाकू से लैस होकर घर के भीतर घुस गया। आरोपियों ने युवक को लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया।

चाकू से हमला करके युवक को घायल कर दिया। जिससे वह बेहोश हो गया। आरोपी युवक को मरा समझ कर भाग गए। पुलिस ने घटना के मुख्य दो आरोपी शिवम  व कुलदीप को  गिरफ्तार कर लिया। कानूनी कार्रवाई करके उन्हें जेल भेज दिया। फरार आरोपियों के घर पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here