वाराणसी। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय जॉइन करने के एक महीने बाद मुस्लिम प्रोफेसर फिरोज खान ने कथित तौर पर विभाग से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने सोमवार देर रात अपने पद से इस्तीफा दिया। खबरों के अनुसार, अब वह कला संकाय में संस्कृत विभाग को जॉइन करेंगे। हालांकि, बीएचयू प्रशासन की ओर से इस बाबत अभी आधिकारिक घोषणा आनी बाकी है।

विश्वविद्यायल में सात नवंबर को हुई मुस्लिम प्रोफेसर की नियुक्ति के बाद से ही छात्र इसका विरोध कर रहे थे। यह विरोध प्रदर्शन एक महीने तक चला।

संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान विभाग के छात्रों ने फिरोज खान की सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति के फैसले का विरोध किया। छात्रों का कहना था कि एक गैर-हिंदू शिक्षक संस्कृत संकाय में धार्मिक अनुष्ठान नहीं सिखा सकता हैं। वह अन्य संस्कृत विभाग में भाषा तो पढ़ा सकता है, लेकिन धार्मिक अनुष्ठान नहीं सिखा सकता।

संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान विभाग बीएचयू प्रशासन और छात्रों के बीच एक महीने से अधिक समय से विवाद का विषय बना हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here