केंद्रीय मंत्री ने सुनी समस्याएं सुनी कराया निस्तारण
@LeaderPostबहेड़ी। केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने गुरुद्वारा सिंह सभा में आयोजित वीर बाल दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया तथा गुरुद्वारे में मौजूद सिख संगत को संबोधित किया।
प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इसके बाद ग्राम पुनई, पिंडारी अशोक, राई नवादा व सकरस गांव में जन समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से निस्तारण की बात की। ग्रामीणों से संवाद करते हुए उन्होंने सरकार की उपलब्धियां और योजनाओं के बारे में बताया। केंद्रीय राज्य मंत्री वाणिज्य और उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी जितिन प्रसाद सुबह 11 बजे नैनीताल रोड स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा पहुंचे। यहां पर गन्ना विकास परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष सरदार जुगेंदर सिंह , ब्लॉक प्रमुख सरदार अमरिंदर सिंह गोल्डी, सरदार निरंजनसिंह, दर्शन सिंह आदि सिख संगत ने उन्हें स्वर्ण मंदिर की एक तस्वीर भेंट की।
इसके बाद उन्होंने नगर में निकलने वाली प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सकरस गांव में उन्होंने ग्रामीण महिलाओं से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को जाना। सभी ने एकजुट होकर हाई टेंशन लाइन को शिफ्ट किए जाने की मांग की तथा पूर्व में हुए हादसों की जानकारी दी। इस पर अधिशासी अभियंता विद्युत से उन्होंने लाइन शिफ्ट करने को लेकर जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि उन्होंने इसका बजट बनाकर शासन में भेज रखा है। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि वह विद्युत विभाग के एमडी से इस बाबत बात करेंगे। उन्होंने सरकार की तमाम योजनाओं को गिनाते हुए उसके फायदे बताएं। उन्होंने जनता को याद दिलाते हुए कहा अगर विधायक भाजपा के होते तो जो आम समस्याएं हैं वह उनके पास तक नहीं आती।
उन्होंने कहा एक रहोगे तो सुरक्षित रहोगे लिहाजा अब चूकना नहीं है। अबकी बार विधायक भी भाजपा का ही बनाना है। इस मौके पर गन्ना समिति के अध्यक्ष राजेंद्र गंगवार,चौधरी आराम सिंह, गंगाराम मौर्य, जयेंद्रपाल सिंह, डायरेक्टर नरेंद्र सिंह, चौधरी ओमवीर सिंह, शांति पाल गंगवार, सरदार रंजीत सिंह,नगर पालिकाअध्यक्ष पति अजय जायसवाल बॉबी, सतनाम सिंह, महेश शर्मा, निशीथ गंगवार, कुंवर सेन मौर्य, आदि थे।