आंध्र प्रदेश की उप मुख्यमंत्री ने जगन की प्रशंसा में पोस्ट किया टिकटॉक वीडियो

0
77

अमरावती। आंध्र प्रदेश की उप मुख्यमंत्री पीण् पुष्पा श्रीवानी ने टिकटॉक पर अपनी एक सेल्फी वीडियो पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी की प्रशंसा में एक गीत गाया है। श्रीवानी वीडियो में तेलुगू गीत श्रायलसीमा मुडुबिडा मन जगन अन्नाश् गाती हुई नजर आ रही हैं। टिकटॉक पर वीडियो के जरिए मुख्यमंत्री की प्रशंसा कर रहीं 33 वर्षीय महिला नेता का सेल्फी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह तेलुगू गीत वाईएसआर कांग्रेस पार्टी वाईएसआरसीपी द्वारा मई में जगन के मुख्यमंत्री बनने के बाद बनाया गया था। इस गीत में उन्हें रायलसीमा के बेटे के रूप में बताया गया है। रायलसीमा वही क्षेत्र है जहां से मुख्यमंत्री संबंध रखते हैं। वहीं श्रीवानी उत्तरी तटीय आंध्र से संबंध रखती हैं। उन्होंने एक गीत के साथ अपना वीडियो पोस्ट कियाए जिसमें उन्होंने रायलसीमा के विकास की प्रशंसा की। श्रीवानी आदिवासी कल्याण मामलों की मंत्री हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री जगन के तीन राजधानियों के प्रस्ताव पर जारी तनाव के बीच यह टिकटॉक वीडियो पोस्ट किया है। तीन राजधानियों के प्रस्ताव पर फिहलाल राज्य की राजधानी अमरावती में किसान व अन्य लोग नाराज हैं और इसका विरोध कर रहे हैं।
जगन ने अमरावती के अलावा विशाखापत्तनम यउत्तरी तटीय आंध्र मेंद्ध को प्रशासनिक राजधानी और कुरनूल यरायलसीमा में को  न्यायिक राजधानी बनाने का प्रस्ताव रखा है। श्रीवानी जो विजयनगरम जिले से आती हैं ने हाल ही में एक तेलुगू फिल्म में अभिनय किया है ताकि प्राकृतिक खेती के महत्व को उजागर किया जा सके। उन्होंने अमृतभूमि नामक फिल्म में एक शिक्षिका की भूमिका भी निभाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here