श्री चित्रगुप्त की शोभायात्रा में कायस्थ समाज मे दिखा जबर्दस्त उत्साह, जगह जगह शोभायात्रा का हुआ स्वागत,

0
41

कार्यक्रम में समाज के उभरते हुए युवा नेता डॉक्टर पवन भी रहे मौजूद ,

पहली बार कुतुबखाना पुल के निर्माण के चलते शोभायात्रा का बदला रुट,

बरेली। भगवान श्री चित्रगुप्त की 16वीं विशाल शोभायात्रा आज टिबरी नाथ मंदिर से निकाली गई। मंदिर परिसर में सबसे पहले रथ पर बैठे स्वरूप का आरती उतार कर संरक्षक अनिल कुमार एडवोकेट, राजन विधार्थी, डॉ पवन सक्सेना, बीजेपी महा नगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, युवा अध्यक्ष अमन सक्सेना, अध्यक्ष संजय सक्सेना, अमित सक्सेना बिंदु, आदि ने पूजन किया। इस बार शोभायात्रा का कुतुबखाना पुल निर्माण के कारण परंपरागत रूट को बदला गया था। यात्रा टीबरीनाथ मंदिर प्रांगण से शुरू हुई।

 

 

कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना के दिशा निर्देशन में शोभायात्रा शाम पांच बजे से बाबा त्रिवटी नाथ मंदिर प्रांगण से शुरू हुई। यात्रा मंदिर प्रांगण से निकलकर सूद धर्मकांटा होते हुए लल्ला मार्केट पहुंची तथा लल्ला मार्केट से चित्रगुप्त चौक (कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप) से बानखाना होते हुए गुद्दड़ बाग के भगवान श्री चित्रगुप्त जी के मंदिर पर पहुंची रास्ते में जगह जगह स्वागत हुआ। बाद में चित्रगुप्त मंदिर में आरती के साथ यात्रा का विश्राम हुआ। सभी सदस्य पीले कुर्ते में एवम महिलाएं लाल साड़ी में शामिल रहीं।
रथ पर सवार भगवान श्री चित्रगुप्त जी के प्रतिरूप के साथ इस शोभायात्रा में अन्य कई आकर्षण भी रखे गए थे। शोभा यात्रा में शिव कुमार बरतरिया, निर्भय सक्सेना, पार्षद शालिनी जौहरी, संजय राय, सतीश कातिब, प्रकाश चंद्र सक्सेना, माया सक्सेना, चित्रा जौहरी, श्याम दीप सक्सेना उन्मुक्त शील, मुकेश सक्सेना, सुनील सक्सेना, शिव कुमार सक्सेना, सुधीर मोहन, वी के सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here